Elementor #115

सत्संग एक ऐसी पाठ शाला है जंहा पर मानव को महा मानव बनाया जाता है : रामजीवनदास शास्त्री

ग्राम टुरीझर में सद्गुरू कबीर सत्संग समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक किया जा रहा है। इस अवसर पर रामजीवन दास शास्त्री साहेब किरवई वाले जनमानस तक कबीर साहेब के संदेश को पहुंचा रहे है। प्रथम दिवस पर साहेब जी ने अध्यात्मिक जीवन बनाने के लिए जीवन में सत्संग की आवश्यकता के बारे में बताया।
संत कबीर के वचन को जीवन में उतारने वाला प्राणी मोक्ष को प्राप्त करता है उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने लोकधर्म को स्थापित किया। उनकी रचना हमारी धरोहर है। वे जीवनभर समाज सुधार और मानव कल्याण में लगे रहे। कबीर का दर्शन सम्पूर्ण जीवन की सच्चाई की व्याख्या करता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर के वचन को अगर कोई जीवन में उतार ले तो वह प्राणी मोक्ष को अवश्य ही प्राप्त कर लेगा। इस मौके पर साध्वी मायादेवी जी, संत अर्जुन साहेब, शिवदास ब्रह्मचारी, मुकेशदास, कमलदास, हरिराम साहू, भीम पटवारी उपस्थित थे।